✦ Personalised reports on your WhatsApp in 48 hrs · Get your free Kundli →
Bramh Kamal
कृष्ण
Krishna

Aarti Shri Banke Bihari Ki

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं। हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं। आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं, श्याम सुंदर तेरी आरती गाऊं। बाल कृष्ण तेरी आरती गाऊं॥ मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे। प्यारी बंसी मेरो मन मोहे। देख छवि बलिहारी मैं जाऊं। श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥ चरणों से निकली गंगा प्यारी, जिसने सारी दुनिया तारी। मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं। श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥ दास अनाथ के नाथ आप हो। दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो। हरि चरणों में शीश झुकाऊं। श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥ श्री हरिदास के प्यारे तुम हो। मेरे मोहन जीवन धन हो। देख युगल छवि बलि-बलि जाऊं। श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं॥


All Rights Reserved by Bramh Kamal

Astrology reports and consultations offered by BramhKamal are intended for guidance, self-reflection, and personal insight. They are not a substitute for professional medical, legal, financial, or mental health advice.