✦ Personalised reports on your WhatsApp in 48 hrs · Get your free Kundli →
Bramh Kamal
वैष्णो देवी
Vaishno Devi

Aarti Shri Vaishno Mata Ki

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता। हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता॥ सुंदर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे। बार-बार देखन को, ऐ मां मन चावे॥ जय वैष्णवी माता। भवन पे झंडे झूलें, घंटा ध्वनि बाजे। ऊंचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे॥ जय वैष्णवी माता। पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा। दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा॥ जय वैष्णवी माता। शीश पे छत्र विराजे, मूरतियां प्यारी। गंगा बहती चरणन, ज्योति जगे न्यारी॥ जय वैष्णवी माता। ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे। सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे॥ जय वैष्णवी माता। जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे। उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे॥ जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता।


All Rights Reserved by Bramh Kamal

Astrology reports and consultations offered by BramhKamal are intended for guidance, self-reflection, and personal insight. They are not a substitute for professional medical, legal, financial, or mental health advice.