Baba Gangaram Ki Aarti
जय हो गंगाराम बाबा, जय हो गंगाराम। कष्ट निवारण मंगल दायक, हो सब सुख के धाम॥ सच्चे मन से ध्यान धरे जो, उनके सारे नाम। धन-वैभव वह सब सुख पाता, जाने जगत तमाम॥ जय हो गंगाराम बाबा, जय हो गंगाराम॥ प्रातः काल थारी करां वंदना, लेकर थारो नाम। चन्दन पुष्प चढ़ावां थारे, और करां प्रणाम॥ जय हो गंगाराम बाबा, जय हो गंगाराम॥ रोग शोक काटो थे बाका, बसो झुंझुनू धाम। आ मन्दिर जो दर्शन करसी, पासी सुख सन्तान॥ जय हो गंगाराम बाबा, जय हो गंगाराम॥ देवलोक में आप विराजो, सारे जग में हो महान। जो कोई सुमिरण करे आपका, हो निश्चय कल्याण॥ जय हो गंगाराम बाबा, जय हो गंगाराम॥ श्रद्धा भाव जो मन में राखे, धरे आपका ध्यान। उसकी रक्षा आप करो नित, हो करुणा के धाम॥ जय हो गंगाराम बाबा, जय हो गंगाराम॥