✦ Personalised reports on your WhatsApp in 48 hrs · Get your free Kundli →
Bramh Kamal
सरस्वती
Saraswati

Jai Saraswati Mata

ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता। सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ ॐ जय सरस्वती माता। चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी। सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥ ॐ जय सरस्वती माता। बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला। शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥ ॐ जय सरस्वती माता। विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो। मोह अज्ञान तिमिर का, जग से नाश करो॥ ॐ जय सरस्वती माता। धूप दीप फल मेवा, मां स्वीकार करो। ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥ ॐ जय सरस्वती माता। मां सरस्वती की आरती, जो कोई नर गावे। हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥ ॐ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।


All Rights Reserved by Bramh Kamal

Astrology reports and consultations offered by BramhKamal are intended for guidance, self-reflection, and personal insight. They are not a substitute for professional medical, legal, financial, or mental health advice.