✦ Personalised reports on your WhatsApp in 48 hrs · Get your free Kundli →
Bramh Kamal
लक्ष्मी
Lakshmi

Om Jai Lakshmi Mata

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता। उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता। दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पत्ति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता। तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता। कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता। जिस घर में तुम रहती, सब सद्गुण आता। सब सम्भव हो जाता, मन नहिं घबराता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता। तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता। शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता। रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहिं पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता। महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता। उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।


All Rights Reserved by Bramh Kamal

Astrology reports and consultations offered by BramhKamal are intended for guidance, self-reflection, and personal insight. They are not a substitute for professional medical, legal, financial, or mental health advice.